27.6 C
Dehradun
Tuesday, May 19, 2026


spot_img

ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेफियू रियो ने ‘कॉफी ऑफ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ किया

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज ‘कॉफी ऑफ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ किया। इस क्लस्टर-आधारित परियोजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आय बढ़ाना और नागालैंड को वैश्विक कॉफी हब के रूप में स्थापित करना है।

नई दिल्ली में वर्चुअल लांच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री सिंधिया ने कहा कि यह पहल प्रत्येक राज्य के लिए एक विशिष्ट बिक्री प्रस्ताव की पहचान करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें नागालैंड के लिए कॉफी का चयन किया गया है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस परियोजना का उद्देश्य आजीविका में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए विकास प्रतिमानों को प्रोत्साहित किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि नागालैंड में कॉफी की खेती सतत आर्थिक विकास के एक प्रमुख चालक के रूप में उभर रही है। उन्होंने ‘विकसित नागालैंड’ के तहत 2047 तक इसे 50 हजार हेक्टेयर तक विस्तारित करने के राज्य के लक्ष्य पर प्रकाश डाला।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण आयात में व्यवधान के बावजूद देश के तेल शोधक कारखाने सामान्य रूप...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गौर स्टोर से ओस्लो में वार्ता...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने ओस्लो में सीमित और प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत की। दोनों नेताओं ने...

सर्वोच्च न्यायालय ने यूएपीए मामलों में कम सजा दर पर चिंता जताई

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में सज़ा की कम दर पर चिंता जताई। कोर्ट ने...

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में...

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

0
देहरादून: देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई...