29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि दक्षिण और उत्तर कर्नाटक के लोगों की लंबे समय से लंबित मांगें अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

श्री वैष्‍णव ने कहा कि कर्नाटक में वर्तमान में 12 जोड़ी वंदे भारत रेलगाड़ियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु को हैदराबाद और चेन्नई से जोड़ने वाले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्‍होंने कहा कि मुंबई, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले रेल नेटवर्क को दीर्घकालिक रूप से सात हजार किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना है।

इस अवसर पर, रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने कहा कि थानिसंद्रा में 270 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत स्लीपर रखरखाव डिपो स्थापित किया जाएगा, जबकि एसएमवीटी बेंगलुरु में 52 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चेयर कार रखरखाव सुविधा स्थापित की जाएगी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कर्नाटक में 61 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है, जिनमें से नौ स्टेशनों पर काम पहले ही पूरा हो चुका है। मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2014 से राज्य में 1700 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...