25.5 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

सर्वोच्च न्यायालय ने यूएपीए मामलों में कम सजा दर पर चिंता जताई

नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में सज़ा की कम दर पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे 90 प्रतिशत से ज़्यादा मामलों में ट्रायल के बाद आरोपी बरी हो जाते हैं। न्‍यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले सैयद इफ़्तिखार अंद्राबी को नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद के एक मामले में ज़मानत देते हुए ये टिप्पणियां कीं।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि 2019 से 2023 के बीच पूरे देश में यूएपीए के तहत सज़ा की दर 2 से 6 प्रतिशत के बीच रही। पीठ ने पाया कि जम्मू-कश्मीर में इसी दौरान सज़ा की दर 1 प्रतिशत से भी कम थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि आरोपियों के बरी होने की आशंका बहुत ज़्यादा है।
अदालत ने यह सवाल उठाया कि क्या सिर्फ़ इसलिए किसी को लंबे समय तक हिरासत में रखा जाना चाहिए क्योंकि उस पर लगे आरोप गंभीर हैं। कोर्ट ने यह भी गौर किया कि अंद्राबी या उसके घर और काम करने की जगह से कोई नकदी या कोई भी प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ था। पीठ ने यह भी पाया कि अंद्राबी को फंसाने वाले बयान पुलिस के सामने दिए गए थे, जो पहली नज़र में ‘साक्ष्य अधिनियम’ के प्रावधानों के तहत मान्य नहीं माने जा सकते।

न्यायालय ने यह भी पाया कि अंद्राबी का आतंकवाद या नशीले पदार्थों के व्यापार से पुराना आपराधिक रिकॉर्ड या संबंध होने का कोई भी सबूत रिकॉर्ड पर पेश नहीं किया गया था। राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आरोप लगाया था कि आरोपी सीमा पार से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे और नशीले पदार्थों के व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों को वित्‍त-पोषित करने के लिए किया जाता था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...