19.4 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन संकल्प रैलियों को संबोधित किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां पूरा देश तेजी से प्रगति कर रहा है, वहीं तृणमूल कांग्रेस – टीएमसी सरकार ने बंगाल को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और वामपंथी शासन के दशकों के खराब शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार ने राज्य को और भी बर्बाद कर दिया है।
बोगतुई घटना को मानवता के लिए कलंक बताते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य में विकास सुनिश्चित करने के लिए टीएमसी मुक्त सरकार का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा कि उनकी रैलियों में उमड़ी रही भीड़ बदलाव का संकेत है। उन्‍होंने तृणमूल कांग्रेस पर ‘मां, माटी, मानुष के नारे को त्यागने का आरोप लगाया और कहा कि राज्‍य में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं और टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी नेता जाली दस्तावेज मुहैया कराकर घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार घुसपैठियों को निर्वासित करेगी और उनके मददगारों के खिलाफ विशेष जांच शुरू करेगी। भय के मौजूदा माहौल को विश्वास में बदलने का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच की जाएगी, संवैधानिक अधिकारों का पालन किया जाएगा तथा राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने आसनसोल में एक रोड शो भी किया।

वहीं तमिलनाडु में भी चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से जारी है। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, डॉ. एल. मुरुगन, राज्य के पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई एनडीए गठबंधन के लिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। एआईएडीएमके नेता एडप्पाडी पलानीसामी, डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उदयनिधि स्टालिन, सेंगोत्तैयान, प्रेमलता विजयकांत, डॉ. अंबुमणि, कनिमोझी और राज्य भर में कई अन्य नेता अपने-अपने दलों के लिए वोट जुटाने के लिए प्रचार कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...