18.3 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Advertisement

फिर करवट लेने जा रहा मौसम-कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते आसपास के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं महसूस की गईं। लेकिन अब मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि कोस्टल कर्नाटक, कोंकण व गोवा, सौराष्ट्र व कच्छ में मौसम पहले की तरह ही गर्म रहा।
इराक के आस-पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 12 मार्च तक लू चलने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। यही हाल मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत का भी रहेगा। यहां भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि के बाद थोड़ी गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी तेज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं तमिलनाडु में भी बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 11 मार्च को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगभग यही स्थिति 12 मार्च को भी बनी रहेगी। जबकि 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। जहां एक ओर गुजरात में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापान 31 से 34 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के लगभग रहेगा। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि 9 मार्च को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौत, दो लोग घायल

0
देहरादून: राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत...

पाकिस्तान में बंधक बनाए गए ट्रेन यात्री छुड़ाए गए; सभी बलूच लड़ाके मार गिराने...

0
बलूचिस्तान: पाकिस्तान की सेना ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंधक बनाए गए सभी ट्रेन यात्रियों को छुड़ा लिए जाने का दावा किया है। सेना...

हरियाणा में बजा भाजपा का डंका: 10 में से नौ निगमों में BJP जीती 

0
हरियाणा: हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत...

सूबे में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्डः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे में अब तक 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस योजना का अब तक 14 लाख से अधिक...

प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है होली का पर्वः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के सरकारी आवास पर आयोजित...