25 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू: नए साल के पहले दिन एक बुरी खबर मिली है। जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के 12 भक्तों की मृत्यु की दुखद खबर आई है। दरअसल, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई जिसमें 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 20 श्रद्धालु घायल हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, 13 घायलों को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। ये सभी श्रद्धालु नव वर्ष पर माता का दर्शन और आशीर्वाद पाने वैष्णो देवी मंदिर गए थे।

बताया जा रहा है कि कटरा स्थित भवन क्षेत्र में घटना रात करीब 2-45 बजे की है। गेट नंबर-3 के पास ये हादसा हुआ था। नए साल के मौके पर शाम से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग जुटने लगे थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भवन क्षेत्र में ऐसी भगदड़ कैसे मची, अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, भवन क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोगों में आपस में बहस हो गई थी, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते हुए हालात बिगड़ और भगदड़ मच गई। वहीं, गाजियाबाद से पहुंचे एक चश्मदीद ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में कुछ लोग दर्शन करके वहीं रूक गए, जिससे वहां मास गैदरिंग हो गई और लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। थोड़ी सी जगह में बड़ी संख्या लोग आ और जा रहे थे। इस खौफनाक मंजर को बताने वाले चश्मदीद ने भी अपने एक जानकार को इस भगदड़ में खो दिया, जबकि एक उसके जानने वाले के हाथ में फ्रैक्चर है।

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य गणमान्य हस्तियां शोक प्रकट कर रही हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वहां पल-पल की घटना पर नजर रख रहे हैं।

वहीं, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित किए जाने की बात कही है। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

एलजी जम्मू-कश्मीर का कार्यालय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-234804, 01991-234053 जारी किए गए हैं। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर: पीसीआर कटरा: 01991232010/ 9419145182, पीसीआर रियासी 0199145076/ 9622856295, डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष: 01991245763/ 9419839557 से भी जानकारी ली जा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...