देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे हरकत में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया। पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई थीं। पिछले साल से अब तक बंद कराई गई वेबसाइटों की संख्या 76 हो चुकी है।
पिछले साल से युकाडा ने हेली सेवाओं को बुक कराने का काम आईआरसीटीसी को दिया था। वर्ष 2022 में कई फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पिछले साल शुरुआत से ही फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया था। हर रोज फर्जी वेबसाइटें बंद कराई जा रही थी। बावजूद लोग साइबर ठगी का भी खूब शिकार हुए। ऐसे में एसटीएफ ने पूरे गैंग के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था, जबकि, 40 मुकदमे कई मामलों में थानों और साइबर थाने में दर्ज किया गया था।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, इस बार भी कई शिकायतें आईं थीं। जिलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने 12 वेबसाइट को अब तक बंद करा दिया है।
ये वेबसाइट असली वेबसाइट से मिलती जुलती भी हैं और कुछ इस तरह के यूआरएल तैयार किए हैं जिनसे लोग इन पर आसानी से यकीन कर सकते हैं। सभी के पेज मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया, साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ लगातार वेबसाइट को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। इस काम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल आईफोरसी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया, यदि किसी को इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट दिखती है या फिर ठगी का शिकार बनाने की आशंका है तो जानकारी एसटीएफ से साझा की जा सकती है। लोग ऑफिस आकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही दो नंबर 9456591505 और 9412080875 पर भी इनका स्क्रीनशॉट भेजा जा सकता है।
हेली टिकट बुक कराने वाली 12 फर्जी वेबसाइट कराईं बंद
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















