28.4 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

मोदी सरकार के 12 वर्षों के मजबूत राजकोषीय प्रबंधन से आर्थिक स्थिरता और सामाजिक समर्थन संभव हुआ: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में किए गए मजबूत राजकोषीय प्रबंधन ने भारत को आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए किसानों, सूक्ष्‍म लघु और मध्यम उद्यमों और समाज के कमजोर वर्गों का समर्थन करने में सक्षम बनाया है। मुंबई में आज आयोजित सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधन करते हुए श्री गोयल ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बावजूद भारत ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट का सफलतापूर्वक सामना किया है।

विनिर्माण, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक व्यापार में भागीदारी को मजबूत करने के सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले चार वर्षों में 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि ये समझौते बाजार पहुंच का विस्तार करके, व्यापार को सुगम बनाकर और विदेशी निवेश आकर्षित करके भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाते हैं।

वैश्विक निवेशकों को भारत के विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करते हुए गोयल ने कहा कि सरकार लगभग 3 दशमलव 5 अरब अमरीकी डॉलर की लागत से देश में 100 औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना बना रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...