28.4 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की

नई दिल्ली।  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की। इसका निर्माण मारुति सुजुकी ने किया है।

इस अवसर पर श्री पुरी ने कहा कि यात्री वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक की शुरुआत केवल एक नए वाहन का लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो एथेनॉल आधारित परिवहन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

श्री गडकरी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहन प्रदूषण कम करने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और विदेशी मुद्रा की बचत करने में मदद करेंगे। उनके अनुसार, इससे देश को लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है।

फ्लेक्स-फ्यूल ऐसे वाहन होते हैं जो पेट्रोल और एथेनॉल के विभिन्न मिश्रणों पर चल सकते हैं। ये 20 प्रतिशत एथेनॉल से लेकर 100 प्रतिशत एथेनॉल तक के ईंधन का उपयोग कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...