रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू रही है। बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है कि यात्रा ने महज 39 दिनों में 14 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के इतिहास में यह उपलब्धि बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले कभी भी इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम नहीं पहुंचे थे।
22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से भक्तों का सैलाब बाबा के दरबार की ओर उमड़ पड़ा। देखते ही देखते यात्रा ने नए आयाम स्थापित करने शुरू कर दिए और अब मात्र 39 दिनों में दस लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने के साथ नया इतिहास रच दिया है।
धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर ष्हर-हर महादेवष् और ष्जय बाबा केदारष् के जयघोषों से गूंज रहा है। श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गौरीकुंड से लेकर केदारपुरी तक हर ओर आस्था का जनसैलाब दिखाई दे रहा है।
रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि अब तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंच रहे हैं, जबकि सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और अन्य एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कर्मी केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि यात्रियों की सहायता, मार्गदर्शन और आपात स्थितियों में राहत कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यात्रा मार्ग पर हुड़दंग, मारपीट या किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई मामलों में लाखों रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का सीधा लाभ स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी श्रमिकों, टैक्सी चालकों और स्वरोजगार से जुड़े हजारों लोगों को मिल रहा है। यात्रा ने जनपद की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
39 दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
Latest Articles
ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...
सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...
पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...

















