देहरादून। सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सभी जनपदों में दो चरण की काउंसलिंग सम्पन्न होने के उपरांत 1501 बेसिक शिक्षकों का चयन किया जा चुका है। अवशेष 1405 रिक्त पदो ंके लिये तीसरे और चैथे चरण की काउंसलिंग भी की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। नये शिक्षकों के चयन से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी। सूबे के विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा प्राथमिक स्तर पर नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर विभाग ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जनपद स्तर पर आयोजित बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक दो चरण की काउंसलिंग सम्पन्न होने के बाद कुल 1501 शिक्षकों का चयन किया जा चुका है।
प्रथम चरण की काउंसलिंग में 473 जबकि द्वितीय चरण की काउंसलिंग में 1028 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें पौड़ी जनपद में 179, चमोली में 285, रूद्रप्रयाग 38, टिहरी 135, उत्तरकाशी 57, देहरादून 26, हरिद्वार 97, नैनीताल 95, अल्मोड़ा 42, बागेश्वर 68, चम्पावत 11, पिथौरागढ़ 164 तथा ऊधमसिंह नगर में 304 बेसिक शिक्षक शामिल है। चयनित बेसिक शिक्षकों को संबंधित जनपदों में नियुक्ति पत्र भी वितरित किये जा रहे हैं ताकि वह आवंटित विद्यालयों में शीघ्र योगदान से सके। विभागीय मंत्री ने बताया कि अवशेष 1405 पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को तीसरे व चैथे चरण की काउंसलिंग करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि सभी पदों को समय पर भरा जा सके। उन्होंने बताया कि प्राथिमक शिक्षा विभाग ने सभी जनपदों में बेसिक शिक्षकों के कुल 2906 पदों पर विज्ञप्ति निकाली थी जिसके सापेक्ष प्रदेशभर में 26 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें से अधिकांश अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जनपदों में आवेदन किया है, जिस कारण आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी जनपदों में एक साथ काउंसलिंग होने से अभ्यर्थियों को दूसरे जनपद में काउंसलिंग में जाने का मौका नहीं मिला है, जिस कारण दो चरण की काउंसलिंग के बावजूद लगभग 50 प्रतिशत अभ्यर्थीयों का ही चयन हो पाया है। जिसके चलते विभाग को तीसरे और चैथे चरण की काउंसलिंग करानी पड़ रही है।
जनपदों में इतने पदों पर निकली है भर्तीः सूबे के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षकों के कुल 2906 पदों पर भर्ती निकाली थी। जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार 184, नैनीताल 190, अल्मोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंह नगर में 309 पदों पर बेसिक शिक्षकों की भर्ती निकली है। जिसमें से 1501 पदों पर शिक्षकों का चयन कर दिया गया है। चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जा रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षा में 1500 बेसिक शिक्षक चयनितः डॉ धन सिंह रावत
Latest Articles
नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद
काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन...
UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...
असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...
राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...
















