23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

महाराज ने किया पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण

ऋषिकेश। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर वहां पायी गई कई तरह की खामियों को देखते हुए उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और ऊपर की मंजिलों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने पर और जगह-जगह पानी रुकने से नाराज श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि सुस्त चाल से चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और शौचालयों में भी व्यवस्थायें ठीक की जायें।
इस अवसर मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा,‌ जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मनोज ध्यानी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, प्रदेश आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिलस्वाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह धीरू आदि मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...