29.2 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टर बर्खास्त, रिक्त पदों पर चयन बोर्ड निकालेगा नई भर्ती

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जिसकी मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। राजकीय चिकित्सलयों में तैनात इन डाक्टरों की अनुपस्थिति से जहां स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही थी वहीं पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में सरकार ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं। सरकार चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधाओं को अपडेट कर रही है। विभाग में लम्बे समय से गायब चल रहे चिकित्सकों और कार्मिकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 158 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। 58 डॉक्टरों के बर्खास्तगी प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। ये सभी चिकित्सक लम्बे समय से अस्पतालों से बिना बताये गायब चल रहे थे। इनमें से 60 चिकित्सकों ने कभी नौकरी ज्वाइन नहीं की, 59 चिकित्सक बिन बताये अनुपस्थित हैं जबकि 39 चिकित्सक परिविक्षा अवधि से ही गयाब हैं। जिनमें अल्मोड़ा जनपद के 12 चिकित्सक, नैनीताल, चम्पावत व उत्तरकाशी के 11-11, ऊधमसिंह नगर 21, देहरादून व बागेश्वर 9, पिथौरागढ़ 5, हरिद्वार 6, रूद्रप्रयाग 7, पौड़ी गढ़वाल 10 तथा टिहरी गढ़वाल व चमोली के 13-13 चिकित्सक शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सालयों से अनुपस्थित चल रहे 20 और चिकित्सकों को भी बर्खास्त किया गया है।
लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे इन चिकित्सकों की वहज से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार न मिलने से इन्हें जिला अस्पताल या फिर बड़े शहरों के निजी अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा गायब चिकित्सकों की शिकायतें सरकार को मिल रही थी। लिहाजा सरकार ने कठोर निर्णय लेकर इन सभी अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई अमल में लाई। वहीं सरकार का कहना है कि इन चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भर दिये जायेंगे। इसके लिये जल्द ही उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से नई भर्ती निकाली जायेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सात ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

0
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में लगभग छह सौ 68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात कर्मचारी...

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक...

0
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली...

वियतनाम में नौका दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची...

0
नई दिल्ली।  वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के निकट कल हुई नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय...

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया...

0
नई दिल्ली।  भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले...

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन

0
नई दिल्ली।  भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय...