17.9 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में ट्रान्सफर हुई 171 करोड़ की सम्मान राशि |Postmanindia

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 हज़ार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के 8 लाख 56 हजार 250 किसानों को 171 करोङ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का छोटे और मंझले किसानों को सबसे अधिक लाभ हुआ है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए उत्तराखंड के 9 लाख से ज्यादा कृषक परिवारों को परिवारों को 31 मार्च 2021 तक 1037 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है. जबकि आज 171 करोङ की राशि हस्तांतरित की गई. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं, जिसको लेकर राज्य सरकार व्यापक स्तर पर योजनाएं चला रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि किसानों के खातों में डीबीटी में माध्यम से बिना किसी कटौती के पूरी धनराशि स्थानांतरित की जाती है जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुँच रहा है.

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सलाहकार डॉ. आरबीएस रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एस्केप टनल को समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित...

रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा तैयार, सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

0
नई दिल्ली। रक्षा विभाग ने 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2026' का मसौदा तैयार किया है, जो मंजूरी मिलने पर 2020 की प्रक्रिया की जगह लेगा।...

पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से पैक्ड खाद्य उत्पादों पर सामने चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा...

‘पूर्व अग्निवीरों के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ’, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में...

0
नई दिल्ली: सरकार ने लोकसभा को बताया कि गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्ति अग्निवीरों के लिए एक विशेष इकाई और प्रकोष्ठ की स्थापना की है।...

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए...