20.5 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

मुंबई में 177 मिमी बारिश, सड़कें बनीं दरिया… स्कूल बंद

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते पूरे देश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अकेले मुंबई में ही आठ घंटे में 177 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।
देशभर में भारी बारिश ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अकेले मुंबई में ही आठ घंटे में 177 मिमी बारिश हो चुकी है। आलम यह है कि सड़कें दरिया बन गई हैं। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते पूरे राज्य के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में बारिश के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। पानी क्षमता से ज्यादा होने के बाद अब हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज के सारे गेट खोल दिए गए हैं।
नांदेड जिले के मुखेड़ तालुका में भारी बारिश के कारण 5 लोग लापता हो गए हैं। जिले के रावण गांव में बाढ़ के पानी में 225 लोग फंसे हुए है जिन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। कर्नाटक और तेलंगाना के बांध से पानी छोड़े जाने से सीमावर्ती जिलों में स्थिति ज्यादा खराब हुई है।
मुंबई में छह से आठ घंटे में 177 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई जिससे महानगर के 14 निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से स्कूल की बसें और अन्य वाहन बंद पड़ गए। भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। राहत और बचाव के लिए सेना को उतारा गया है। एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी लगी हुई हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगले 12 घंटे अहम हैं। जिन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां के नागरिकों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। समुद्र तट, नदियों और झरनों पर जाते समय भी बेहद सावधान रहने की जरूरत है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई सहित कई जिलों में 18 से 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर 16 जिलों में कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...