26.7 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

देहरादून जिले में 1880 मतदेय स्थल बनाए गए, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी मतदान केन्द्र बनाया गया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक कुंजी लाल मीना की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका द्वारा एनआईसी सभागार में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन करते हुए विधानसभावार टीमे बनाई गई। इस अवसर पर नोडल कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने अवगत कराया कि जनपद में कुल मतदेय स्थल 1880, सखी मतदान केन्द्र 10 (प्रत्येक विधानसभा में एक), मतदान दल 1870, अतिरिक्त मतदान दल 191, कुल मतदान दल 2061 है। तथा कुल मतदान कार्मिक 8244 है, जिसमें 10 प्रतिशत् रिर्जव मतदान दल शामिल हैं।
जनपद अन्तर्गत विधानसभा 15-चकराता (अ.ज.जा) में मतदेय स्थल 237, सखी मतदान केन्द्र 1, मतदान दल 236, अतिरिक्त मतदान दल 24 , कुल मतदान दल 260, कार्मिकों संख्या 1040 है। विधानसभा 16-विकासनगर में  मतदेय स्थल 142, सखी बूथ 1, मतदान दल 141,  अतिरक्ति दल 15,  कुल मतदान दल 156, कुल कार्मिकों की संख्या 624 है। विधानसभा 17-सहसपुर में मतदेय स्थल 211, सखी बूथ 1, मतदान दल 210, अतिरिक्त मतदान दल 21, कुल  मतदान दल 231, जिसमें कार्मिकों की संख्या 924 है। विधानसभा  18-धर्मपुर में मतदेय स्थल 236, सखी बूथ 1, मतदान दल 235, अतिरिक्त मतदान दल 24, कुल मतदान दल 259,  जिसमें कार्मिकों की संख्या 1036 है। विधानसभा 19-रायपुर में मतदेय स्थल 214, सखी बूथ 1, मतदान दल 213, अतिरिक्त मतदान दल 22, कुल मतदान दल 235, कुल कार्मिक 940 हैं। विधानसभा 20- राजपुर रोड (अ.जा) में मतदेय स्थल 141, सखी बूथ 1, मतदान दल 140, अतिरिक्त मतदान दल 14, कुल मतदान दल 154, कुल कार्मिक 616 हैं।
विधानसभा 21-देहरादून कैन्ट में मतदेय स्थल 152, सखी बूथ 1, मतदान दल 151, अतिरिक्त मतदान दल 16, कुल मतदान दल 167, कुल कार्मिक 668 हैं। विधानसभा 22-मसूरी में मतदेय स्थल 178, सखी बूथ 1, मतदान दल 177, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 195, कुल कार्मिक 780 हैं।विधानसभा 23-डोईवाला में मतदेय स्थल 190, सखी बूथ 1, मतदान दल 189, अतिरिक्त मतदान दल 19, कुल मतदान दल 208, कुल कार्मिक 832 हैं।विधानसभा 24-ऋषिकेश में मतदेय स्थल 179, सखी बूथ 1, मतदान दल 178, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 196, कुल कार्मिक 784 हैं। उक्त मतदान दलों में सभी पुरूष कार्मिक सम्मिलित हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...