23.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 10 साल में बढ़ गये 19 लाख मतदाता, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य की सभी सीटों पर मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन मैदानी जिलों की सीटों पर यह बढ़ोत्तरी अप्रत्याशित है। यह तथ्य एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट से सामने आई है।

एसडीसी फाउंडेशन ने राज्य में विधानसभा चुनावों के संदर्भ में अपनी चौथी रिपोर्ट ‘डेमोग्राफिक चेंजेज, डिस्ट्रिक्ट अपडेट एंड कॉन्सिट्वेंसी नंबर्स’ जारी की है। रिपोर्ट कहती है कि राज्य में पिछले एक दशक, 2012 से 2022 में मतदाताओं की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि इससे पहले वाले दशक, 2002 से 2012 में राज्य में 20 प्रतिशत मतदाता बढ़े थे।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल के अनुसार एक तरफ राज्य के अंदर बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। लेकिन वे कहते हैं कि पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जिले से जिले में पलायन करने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है।

मैदानी क्षेत्रों में मतदाओं की इतनी बड़ी संख्या में यह बढ़ोत्तरी इशारा करती है की पर्वतीय क्षे़त्रों से हो रहे पलायन की तुलना में सम्भवता अन्य राज्यों के लोगों का उत्तराखंड मे बहुत ज्यादा पलायन हुआ है । इस तरह मैदानी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग आकर उत्तराखंड में बस रहे हैं। अनूप नौटियाल कहते हैं कि यह एक बेहद गंभीर मसला है। यह उत्तराखंड और उत्तराखंडियत पर भी सवालिया निशान है। ऐसे में सरकार, प्रशासन और पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए।

अनूप नौटियाल कहते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोगों के उत्तराखंड में बसने से इस राज्य के सांस्कृतिक स्वरूप पर तो असर पड़ेगा ही, साथ ही जिन शहरों में इतनी बड़ी संख्या में लोग बस रहे हैं उन पर भी दबाव बढ़ेगा। क्योंकि राज्य के ज्यादातर शहर पहले से ही क्षमता से ज्यादा बोझ झेल रहे हैं। इससे नागरिक सुविधाओं की कमी लगातार बढ़ रही है।

अनूप नौटियाल ने कहा कि जिन सीटों पर मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है, वे सभी मैदानी सीटें हैं। देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। पिछले 10 वर्षों में इस विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में 72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। धर्मपुर के अलावा रुद्रपुर, डोईवाला, सहसपुर, कालाढूंगी, काशीपुर, रायपुर, किच्छा, भेल रानीपुर और ऋषिकेश की टॉप 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा, 41% से 72% बढ़ोत्तरी हुई है

अनूप नौटियाल ने कहा की चुनाव आयोग के आंकड़ों का विश्लेक्षण करने के बाद मालूम पड़ता है की तीसरे विधानसभा चुनाव में राज्य में 63,77,330 मतदाता थे, यह संख्या अब 82,66,644 है। राज्य में 2012 से 2022 के बीच मतदाताओं की संख्या में 18,89,314 वोटर्स की बढ़ोत्तरी हुई है। चार मैदानी जिलों की 36 सीटों पर 10 वर्ष के दौरान 37 प्रतिशत मतदाता बढ़े।सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत मतदाता ऊधमसिंह नगर जिले में बढ़े।

पर्वतीय जिलों की 34 सीटों पर 10 वर्षों में मतदाताओं की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। सबसे कम 13 प्रतिशत मतदाता अल्मोड़ा जिले में बढ़े। 2,07,718 वोटर के साथ देहरादून की धर्मपुर विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी विधान सभा है। उधर अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 10 वर्षों के दौरान सबसे कम 8 प्रतिशत मतदाता बढ़े।

अनूप ने कहा की उत्तराखंड चुनाव के पश्चात वो वोटर्स और जनसंख्या की इस अप्रत्याशित वृद्धि के इन गंभीर मुद्दों को उत्तराखंड सरकार की तमाम एजेंसीज और पुलिस, प्रशासन के साथ साझा करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड के सामाजिक संगठनों से भी इस मुद्दे पर सहयोग की अपेक्षा की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...