प्रयागराज: ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू होने से पहले प्रयागराज से ईरान गए तकरीबन 200 तीर्थ यात्री और इस्लामिक स्टडीज के लिए ईरान के मदरसों में पढ़ाई कर रहे करीब 70 छात्र फंस गए हैं। उड़ानें रद्द होने से उनकी भारत वापसी मुश्किल हो गई है। यहां उनके परिजनों की फिक्र में नींद उड़ी हुई है। ईरान गए तीर्थयात्रियों में दरियाबाद, करेली, रानीमंडी, नैनी, दांदूपुर, सैदपुर, कोराली, राले, हंडिया, बहादुरगंज, जीरो रोड चक और हनुमानगंज आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
शहर से हर साल काफी लोग धार्मिक यात्रा (जियारत) के लिए ईरान और इराक जाते हैं। दरियाबाद के डॉ. कमर आब्दी के नेतृत्व में 98 और मौलाना इंतजार आब्दी के नेतृत्व में 42 लोग तीर्थयात्रा पर ईरान गए हुए हैं। जत्थे में उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। सभी ने इराक के पवित्र स्थलों की जियारत की और फिर ईरान पहुंचे, लेकिन वापसी का समय आया तो इस्राइल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला कर दिया। इसके बाद ईरान ने अपनी हवाई सेवाएं बंद कर दीं।
डॉ. कमर आब्दी ने फोन पर बताया, जत्थे की वापसी 13 जून को ही थी। उसी दिन इस्राइल ने तड़के ईरान पर हमला कर दिया। इसके बाद हवाई सेवा बंद कर दी गई। होटल बुकिंग भी यात्रा के हिसाब से थी। अब सभी तीर्थयात्री अस्थायी होटलों में रुके हैं। सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन सब सुरक्षित हैं। सभी लोग कुम शहर में रुके हुए हैं। हालात सुधरते ही वापसी की व्यवस्था की जाएगी।
दरियाबाद से ही मौलाना इंतजार आब्दी के नेतृत्व में 42 लोगों का एक और जत्था इराक से जियारत के बाद ईरान पहुंचा। जत्थे की वापसी अगले सप्ताह होनी है। मौलाना आब्दी ने बताया, होटल और स्थानीय प्रशासन सबका ख्याल रख रहा है, लेकिन चिंता बढ़ रही है। फिलहाल सभी लोग जियारत कर रहे हैं और वहां स्थिति ठीक है। लोगों में भय है कि कहीं युद्ध लंबा न खिंच जाए। जत्थे में शामिल सभी सदस्य अपने परिजनों के संपर्क में हैं। करेली निवासी शमीम आलम भी पत्नी फरजाना के साथ बरेली के तीर्थयात्री समूह के साथ ईरान गए हैं। उनकी वापसी मंगलवार को होनी थी, लेकिन हवाई सेवा बंद होने से वापसी मुश्किल हो गई है। बहू राहिल मेहंदी बताती हैं, दोनों अभी कुम शहर में सुरक्षित हैं और हवाई सेवा के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। घर में लोग दुआएं कर रहे हैं कि जल्द ही हालात सामान्य हों, ताकि सभी लोग सुरक्षित भारत लौट सकें।
करेली की डॉ. शाहीन जैदी व तबस्सुम जैदी भी तीर्थयात्रा के लिए ईरान पहुंची हैं। उनके भाई मो. आरिफ कहते हैं, रविवार तक तो बहन से बातचीत हुई है, लेकिन सोमवार को बात नहीं हो पाई है। हालांकि, जत्थे के अन्य लोगों से मालूम चला है कि वह लोग सुरक्षित हैं और लेकिन चिंता की बात तो है ही। ईरान में व्हाट्सएप ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है और तबस्सुम के पास स्थानीय सिम भी नहीं है, इसलिए परेशानी बढ़ गई है।
तीर्थयात्रियों के अलावा प्रयागराज के करीब 70 छात्र भी ईरान में फंसे हैं। ये छात्र इस्लामिक स्टडीज के लिए वहां विभिन्न मदरसों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हर साल मोहर्रम से पहले इनको छुट्टी मिलती है और वे भारत लौटते हैं, लेकिन इस बार युद्ध ने उनकी वापसी समय पर मुश्किल हो गई है। छात्रों के अभिभावकों में चिंता है। करेली निवासी एक छात्र के पिता कहते हैं कि भारतीय दूतावास ने बेटे से संपर्क किया है। उम्मीद है कि दूतावास के जरिये उसे जल्द सुरक्षित भारत लाया जाएगा।
ईरान में फंसे प्रयागराज के 200 तीर्थयात्री और छात्र, उड़ानें रद्द होने से वापसी के सभी रास्ते बंद
Latest Articles
बीएलओ और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्य निर्वाचन अधिकारी
देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख...
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में भूमि संसाधनों...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।...
लम्बित वादों की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक...
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर एवं मणिपुर के...
देहरादून। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत उत्तरकाशी द्वारा आयोजित 7-दिवसीय विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का भव्य समापन हो...

















