22 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का संघर्ष विराम; ताजा झड़प में 50 लोगों की गई जान

इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। मंगलवार की रात सीमा पर ताजा झड़प में दर्जनों सैनिकों सहित नागरिक भी मारे गए। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को दोनों पक्षों के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीमा पर झड़प की पहली रिपोर्ट सामने आने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगानिस्तान तालिबान ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में प्रमुख सीमा चौकियों पर दो हमले किए, जिन्हें विफल कर दिया गया। एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार सुबह कंधार प्रांत के दक्षिणी हिस्से में अफगान सीमा के पास स्पिन बोल्डक के नजदीक किए गए हमलों में 20 तालिबान लड़ाके मारे गए।
रिपोर्ट में सेना के एक बयान के हवाले से कहा गया, दुर्भाग्य से यह हमला इलाके में बंटे हुए गावों पर किया गया, जहां नागरिक आबादी की कोई परवाह नहीं की गई। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अपनी उत्तर-पश्चिमी सीमा पर रातभर हुई झड़प में 30 और लोग मारे गए हैं।
वहीं, अफगान अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि सीमा पर हुई ताजा हिंसा में 15 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। रॉयटर्स ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के ओरकजई जिले में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के छह सैनिक मारे गए और कई घायल हुए।
तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिर से जिले में हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। पिछले साप्ताहांत पर भी दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुई थीं। तब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले किए थे। उसने काबुल पर हुए एक हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था।
पाकिस्तान ने कहा कि उसने ‘बिना उकसावे’ के कुर्रम क्षेत्र में हुई गोलीबारी का जवाब दिया, कई तालिबान मारे और उनके आगे के ठिकानों और एक टैंक को नुकसान पहुंचाया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट ने राज्य संचालित पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) के हवाले से एक्स पर यह जानकारी दी। पीटीवी ने रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) के का एक शीर्ष कमांडर बदले की कार्रवाई में मारा गया। वहीं, तालिबान शासन के जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पोस्ट में कहा कि अफगान बलों ने कई ‘घुसपैठिए’ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, हथियार और टैंक जब्त किए और उनके ठिकानों को कब्जा कर लिया। फिलहाल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के संघर्षविराम का एलान किया है।
अफगानिस्तान ने सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले किए, जिसे उसने सात अक्तूबर की रात काबुल पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों का बदला बताया। अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसके हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। जबकि पाकिस्तान ने कहा कि आंकड़ा 23 है और उसने जवाबी कार्रवाई में 200 से अधिक तालिबान और उससे जुड़े लड़ाकों को मार गिराया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा चौकियां भी तनाव के कारण 12 अक्तूबर को बंद कर दी गईं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...