32 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर देहरादून में राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में होंगी शामिल

देहरादून। पोषण महज आहार से जुड़ा कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक मज़बूत, स्वस्थ और अधिक सक्षम भारत के निर्माण का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के धार से किया गया, जिसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण मज़बूत परिवारों और एक विकसित भारत की नींव हैं। आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह 17 अक्टूबर को गढ़ी कैंट के हिमालयी संस्कृति केंद्र  में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के अंतर्गत देश भर में पोषण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक महीने लंबे जन आंदोलन के समापन का प्रतीक है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य भर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी भाग लेंगी।
इस वर्ष का पोषण माह देश भर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ की व्यापक थीम के तहत मनाया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। इसके साथ ही, इसमें व्यापक स्वास्थ्य जांच और सेवाओं पर ज़ोर दिया गया है। इसके प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में मोटापे की समस्या का समाधान, चीनी और तेल की खपत कम करना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), शिशु और छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) के तरीके, पोषण में पुरुषों का योगदान, ज़मीनी स्तर पर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए वोकल फॉर लोकल और एकीकृत कार्य और डिजिटलीकरण शामिल हैं।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में, पोषण माह 2025 के एक महीने के आयोजन ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और समुदाय-आधारित संगठनों को “संपूर्ण सरकार, संपूर्ण समाज“ के समन्वय की सच्ची भावना के साथ एक साथ लाया। घरेलू स्तर पर पोषण प्रदर्शनों से लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियानों तक, इन गतिविधियों ने एक सुपोषित भारत-एक पोषित, स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के प्रति साझा राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाया, जिसने 2047 तक एक विकसित भारत की मज़बूत नींव रखी। समापन समारोह में सामुदायिक लामबंदी, क्षेत्रीय पहल और पोषण संबंधी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण और मिशन शक्ति चैंपियनों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सामूहिक कार्य को बढ़ावा देता है और सुपोषित एवं विकसित भारत के लिए जन आंदोलन को आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम में मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत पोषण चैंपियंस को सम्मानित किया जायेगा और किशोरियों को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया जायेगा।साथ ही मिशन शक्ति चैंपियंस को भी सम्मानित किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...