17.5 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड को विशेष पैकेज दे केंद्र सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मोदी सरकार से माँग |Postmanindia

देहरादून . कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में प्रदेश और केंद्र सरकार को असफल बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोरोना और ब्लैक फंगस के साथ प्राकृतिक आपदा की चुनौती से जूझ रहा है ऐसे में केंद्र सरकार को राज्य को विशेष पैकेज देना चाहिए.

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में प्रदेश और केंद्र सरकार को असफल बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोरोना और ब्लैक फंगस के साथ प्राकृतिक आपदा की चुनौती से जूझ रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार को राज्य को विशेष पैकेज देना चाहिए.

जिला और नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला-मुनीकीरेती की ओर से मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में ढालवाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से आयोजित शिविर में 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने रक्तदान शिविरों के माध्यम से ब्लड बैंकों में बनी रक्त की कमी को काफी हद तक पूरा करने का काम किया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने मैं पूरी तरह असफल साबित हुई है. सरकार को जब दूसरी से लहर से निपटने की तैयारी करनी थी, तब भाजपा आपसी कलह में उलझी रही. प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिति पटरी पर नहीं आ रही है. वही ब्लैक फंगस के उपचार के लिए जरूरी दवाइयों की कमी बनी हुई है. मगर, सरकार इसके लिए अवश्य प्रयास तक नहीं कर रही है.

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे, जिन पर अमल करने के बजाय सरकार ने उन्हें दरकिनार कर दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस व ब्लैक फंगस के अलावा प्राकृतिक आपदा बड़ी चुनौती है. ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि उत्तराखंड को विशेष पैकेज देने का काम करें.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, IG संजय गुंज्याल को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...

यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन

0
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...

चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...

0
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...