कर्णप्रयाग के रजत नेगी को सेना में अधिकारी बनने पर सभी क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं. रजत नेगी का जन्म कुकडई गांव में तथा हाल में इनका परिवार सुभाष नगर कर्णप्रयाग में निवास करता हैं इनकी हाई स्कूल तक की शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग में हुई. वर्ष 2016 में गुरु रामराय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण के बाद पहले ही प्रयास में एन डी ए की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करते ही खडकवासला पूणे से तीन साल के कठिन ट्रेनिंग करने के तत्पश्चात आई एम ए देहरादून से एक साल के कठिन सैन्य प्रशिक्षण लेकर 12 जून 2021 में सेना में अधिकारी बने. लेफ्टिनेंट रजत नेगी की माताजी श्रीमती बिमला नेगी कर्मठ सुशील गृहिणी तथा पिताजी सुजान सिंह नेगी राजकीय इण्टर कालेज केदारूखाल में सहायक अध्यापक (अंग्रेजी) के पद पर सेवारत हैं. बड़ी बहिन मनीषा नेगी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार में मेडिकल की चतुर्थ वर्ष की छात्रा तथा भाई हितेश नेगी डीबीएस देहरादून से बी एस सी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं. लेफ्टिनेंट रजत नेगी की बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने की हार्दिक इच्छा रही, इसलिए वह अपने कार्यो को आज भी बड़ी लग्न से करता है. सेना में अधिकारी बनने पर उनके माता-पिता एंव रिश्तेदारों, स्कूल के अध्यापक एवं क्षेत्र वासियों में हर्षोल्लास की लहर है. पासिंग आउट परेड में सीनियर अण्डर आफिसर के पद पर रहते हुए परेड की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा.
शिक्षक के बेटे ने बढ़ाया मान, सेना में अफसर बन पूरी की पिता की हसरत |Postmanindia
Latest Articles
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2 लाख 38 हजार से...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
















