34.4 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

राष्ट्रपति ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, 13 मई को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, रंगासामी 13 मई को शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया- ” राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। रंगासामी की यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे शपथ ग्रहण करेंगे।”
अधिसूचना के बाद, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग को नौ अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए गए थे।

एआइएनआरसी ने 16 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा ने 10 सीटों में से चार सीटें जीतीं। एनडीए के अन्य घटकों, एआइएडीएमके और लाचिया जननायक काची (एलजेके) ने एक-एक सीट जीती। इस तरह राजग को 30 सदस्यीय सदन में कुल 18 सीटें मिली। विपक्षी पार्टी डीएमके ने पांच सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को एक और नवोदित टीवीके को दो सीटों पर विजय मिलीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...