उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में चारधाम यात्रा पर आगामी 22 जून तक रोक लगाते हुए नई नियमावली न्यायालय के सामने रखने को कहा है. न्यायालय ने पर्यटन सचिव द्वारा मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के राज्य से बाहर होने के तर्क को नकारते हुए ऑनलाइन मीटिंग कर नई नियमावली बनाने को कहा है .मुख्य न्यायाधीश रविन्द्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने ऑनलाइन सुनवाई के बाद पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को विस्तृत सपथपत्र दाखिल करने को कहा. न्यायालय ने चारधाम की तैयारीयों के साथ उनके द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों, चारधाम यात्रा के लिए तैनात पुलिस जवानों की संख्या पर जानकारी देने को कहा है. खंडपीठ ने पूछा है कि चारधाम मार्ग को सैनिटाइज किया जाएगा या नहीं ? सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि 2020 में चारधाम में 3 लाख 10 हजार 568 श्रद्धालु दर्शन में गए थे, लेकिन इस वर्ष कोविड की दूसरी लहर काफी भयावह है. ऐसे में सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की जरूरत है. अब 23 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई.
हाई कोर्ट ने लगाई चारधाम यात्रा पर रोक, सरकार को बनानी होगी नई नियमावली |Postmanindia
Latest Articles
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में...
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की...
देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक...
कैंचीधाम में 15 जून को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेला तैयारियों...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार
देहरादून: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर...
मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान
देहरादून। पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली...

















