17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

हरिद्वार कुम्भ कोरोना घोटाले में डीएम हरिद्वार ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश |Postmanindia

कोरोना जांच घोटाले में जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने कुंभ के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं. ये मुकदमा मैक्स कॉर्पोरेट सोसायटी दिल्ली के खिलाफ होगा जिसने हरियाणा की हिसार स्थित नालवा लैब और दिल्ली की डा. लालचंदानी लैब के जरिए कुंभ में कोरोना टेस्टिंग की थी.

दरअसल राजधानी दून में हुई जांच में इसका खुलासा हुआ था इसके बाद जिला प्रशासन इसकी जांच करा रहा है. जांच में शुरुआती गड़बड़ी मिलने के बाद डीएम हरिद्वार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं.  वहीं जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मैक्स कोरपोरेट ने पांच जगह टेस्टिंग की थी, इनमें कनखल, हरिद्वार देहरादून, रानापुर और श्यामपुर क्षेत्र हैं. इनमें से किसी भी जगह एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.

मैक्स कोरपोरेट सोसायटी को हरिद्वार में टेस्टिंग के लिए मेला प्रशासन ने हायर किया था. ये एजेंसी आईसीएमआर की मान्यता वाली सूची में नहीं है जबकि इसने दो अन्य नालवा और डा. लालचंदानी लैब के जरिए काम किया था. इस एजेंसी ने कुंभ मेले के दौरान करीब सवा लाख टेसिटंग की थी, जिसकी जांच में गडबडी पाई गई है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त चल रहे 394 पदों पर जल्द होगी भर्ती

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...