23.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

पहाड़ों में भारी बारिश, नदियाँ उफान पर रुद्रप्रयाग बाईपास पर बना पुल बहा |Postmanindia

उत्तराखंड में लगातार 24 घंटे से तेज बारिश जारी है. पिंडर, अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी,समेत रिस्पना और बिंदाल से उफान पर है. स्थिति यह है कि रुद्रप्रयाग चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच बुरी खबर यह रही है कि रुद्रप्रयाग में जागवाड़ी बाईपास पर बना गार्डर पुल बह गया है. एसडीएम रुद्रप्रयाग बृजेश तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है. तस्वीरों में भी देखा जा सकता है पहले की तुलना में अब जलस्तर काफी अधिक है ऐसे में पुल नजर नहीं आ रहा है. फ़िलहाल जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है.\

उधर टिहरी जिला प्रशासन भी अलर्ट है. कल रात 10 बजे श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर 535.00 मी0 क्रॉस कर 335.62 हो गया तथा ऋषिकेश में गंगा नदी का जल स्तर भी चेतावनी स्तर 339.50 के पास पहुंच गया है. सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कीर्तिनगर, देवप्रयाग, पवकीदेवी, नरेंद्रनगर की राजस्व टीमों,  पुलिस थानों, एसडीआरएफ, नगर पालिका/पंचायतों को अलर्ट मोड़ पर रहने हेतु निर्देशित किया गया. नदी किनारे के स्थलों पर आमजनमानस को अनाउंसमेंट कर सतर्क किया जा चुका है. तहसील कंट्रोल रूमों से भी क्षेत्रीय लोगों को सतर्क किया गया. ताकि कोई भी नदी तट पर न जाये. सम्पूर्ण रात्रि नदी जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए सभी सम्बन्धितों से निरन्तर सम्पर्क रखा गया.

कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत जाखणी में संवेदनशील यूपीसीएल, वन विभाग, लोनिवि के कार्यालय को खाली करवाया जा रहा है. सुरक्षा के दृष्टिगत जीवीके के पास पुलिया से आवागमन बन्द करवा दिया गया है, एहतियात के तौर पर वैकल्पिक मार्ग नौर-बडियारगढ़ से अवगमन किया जाएगा. नौर में 2-3 आवासों को संवेदनशील बताया जा रहा है. उक्त के दृष्टिगत राजस्व टीम मौके मुआयने पर है व आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. टीएचडीसी डैम के जल स्तर और निकासी पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है व निरन्तर समन्वय बनाये रखा जा रहा है. वर्तमान में श्रीनगर अलकनंदा का जल स्तर 535.90 मी0 तथा ऋषिकेश गंगा का जल स्तर 340.40 मी0 है. जनपद में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग 58 कौडियाला-व्यासी के पास अवरुद्ध है. इसके अतिरिक्त 07 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनके सुचारिकरण की कार्यवाही गतिमान है.

यह भी पढ़ें: चमोली रुद्रप्रयाग के लिए गौरवशाली पल, दो युवा उत्तराखंड पुलिस में बतौर अफसर शामिल

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...