26.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

चमोली रुद्रप्रयाग के लिए गौरवशाली पल, दो युवा उत्तराखंड पुलिस में बतौर अफसर शामिल |Postmanindia

उत्तराखंड के पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए गौरवशाली पल सामने आया है. इन दोनों ज़िलों से दो युवा चेहरे हाल में ही उत्तराखंड पुलिस में बतौर डिप्टी एसपी तैनात हुए हैं. 17 जून को नरेंद्र नगर के राज्य पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में 2018 बैच के उत्तराखंड पुलिस सेवा के 17डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई . इसमें से रुद्रप्रयाग जिले की जखोली तहसील के डांगी-बक्सीर के नीरज सेमवाल और हमारे पड़ोसी जिला चमोली की पोखरी तहसील के गुनियाला गांव के अंकित कंडारी भी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक के रूप में उत्तराखंड पुलिस बल में सम्मलित हुए.

नीरज सेमवाल के पिता अगस्त्यमुनि विकास खंड के खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल हैं. नीरज की यह तीसरी नौकरी है. इससे पहले तीन साल नीरज ने बतौर असिस्टेंट कमांडेंट ITBP में सेवा दी. उसके बाद 2015 में PCS के ज़रिए राज्य कर विभाग में चार साल बतौर राज्य कर अधिकारी नौकरी की. नीरज अब उत्तराखंड पुलिस में डिप्टी एसपी हैं. वहीं अंकित कंडारी  गुनियाला के धीरेंद्र सिंह कंडारी के सुपुत्र हैं. अंकित ने मेकेनिकल इंजीनियर से बीटेक किया है. अंकित भी सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने परिवार में पहले पुलिस अफसर हैं. अंकित के पिता व्यवसायी हैं और माँ कमला कंडारी स्वासस्थ्य विभाग से सेवा निवृत्त हैं. अंकित की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी से हुई है.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुम्भ में कोविड जाँच घोटाला, मुख्यमंत्री के निर्देश पर SIT गठित

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...