27.4 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

प्रदेश को 5 ऑक्सीजन प्लांट की सौग़ात, सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के 05 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं  एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने जिन पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया उनमें जिला चिकित्सालय बागेश्वर में 250 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय चम्पावत में 100 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में 200 एल.पी.एम., हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट एवं कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में 1000-1000 एल.पी.एम.के प्लांट शामिल हैं. इन पांच संयत्रों द्वारा प्रतिदिन 4.76 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा. पिथौरागढ़ में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की मदद से 600 एल.पी.एम. का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है, जिसका मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारम्भ किया. उन्होंने अजीम प्रेमजी का आभार भी व्यक्त किया. बागेश्वर में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए समाजसेवी गोपाल गोस्वामी ने सी.एस.आर के तहत प्रदान किया है. चम्पावत, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भारत सरकार द्वारा पीएम केयर फण्ड के तहत राज्य को मिले हैं. 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन माह में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य हुआ है. कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है. आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड की संख्या में काफी वृद्धि की गई है. सीएचसी स्तर तक भी कोविड केयर सेंटर बनाये जा रहे हैं. केन्द्र सरकार के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में 500-500 बेड के आधुनिक कोविड केयर सेंटर बनाये गये हैं. इनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं. इन कोविड केयर सेंटरों में बच्चों के वार्ड के सामने उनके माता और पिता के लिए भी रहने की व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं. अभी राज्य में 17 ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील हैं, जबकि 17 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य चल रहा है. इसके अलावा 11 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है. राज्य के अस्पतालों में 5675 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 14349 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है. 2494 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 6231 ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द राज्य को मिलने वाले हैं.

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. इन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना से कोविड की संभावित तीसरी लहर में लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं सवंर्द्धन के लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा. उन्होंने अपील की कि हरेला पर्व पर अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सबंधित जनपदों के जिलाधिकारी, सीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, तीन में से एक चेहरे को मिलेने वाली है बड़ी जिम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...