33.4 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

पोस्टमैन इंडिया की खबर पर मुहर, ADG अभिनव कुमार को सीएम ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी |Postmanindia

पोस्टमैन इंडिया की खबर पर पर एक बार फिर से लग गई है. शासन ने एडीजी अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है. हमने यह खबर बीते बुधवार को ही आप सबको बता दी थी कि उत्तराखंड पुलिस महकमे में सबसे तेज तर्रार और ईमानदार अफसर अभिनव कुमार को नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है”. अभिनव कुमार को इससे पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय, और मंत्रालयों में काम करने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. अभिनव कुमार के पास एडीजी प्रशासन के साथ ही अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी. सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भगवान के चतुर्थ तल पर आज मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके लिए कार्यालय भी दे दिया गया है.

एडीजी अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस हैं. अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले हैं. 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर को चुना था. अभिनव को साल 2011 में अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था, 2012 में वे मानव संसाधन मंत्रालय में बतौर निजी सचिव तैनात रहे, इसके बाद मोदी सरकार में वो कुछ समय तक गृह मंत्रालय में बतौर निजी सचिव तैनात रहे. इसके बाद लंबे समय तक आईपीएस अभिनव कुमार ITBP में बतौर IG से प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं देते रहे. इस सब बातों से ये स्पष्ट है कि अभिनव के पास काम करने का अच्छा ख़ासा तजुर्बा रहा है. यही कारण है कि अपने ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले आईपीएस अभिनव कुमार देहरादून में बतौर कप्तान मुख्य भूमिका बनाई थी. आईपीएस अभिनव कुमार बतौर एसएसपी हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...