22.1 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

नैनीताल पहुँची शिक्षा मंत्री पांडेय की गौरा देवी पर्यावरण यात्रा |Postmanindia

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के सन्देश सहित ‘गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा’ के अंतर्गत, जनपद नैनीताल के राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ विधानसभा लालकुआं, राजकीय इण्टर कॉलेज कालाढूंगी, विधानसभा कालाढूंगी में पौधारोपण किया. शिक्षा मंत्री  अरविन्द पाण्डेय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, प्रकृति को सवारने के लिए प्रत्येक अवसर, चाहे स्मृति स्वरुप हो या अपनी खुशियों, अपने उत्सवों पर प्रतीकात्मक एक-एक पौधा अवश्य लगाएं. साथ ही उसका संरक्षण भी करें. पाण्डेय जी ने कहा कि “प्रदेश सरकार द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना अनुसार राज्य में शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम से संचालित अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज, प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करने हेतु प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है. यह हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है की इस वर्ष, संपूर्ण देश में शैक्षिक गुणवत्ता की सूची में हमारे प्रदेश को चौथा स्थान प्राप्त हुआ. इसी प्रकार, इस दिशा में सतत कार्यों और प्रयासों द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र में निश्चित ही हम प्रथम स्थान के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए सहायक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है.”

इसके अलावा अरविन्द पाण्डेय ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज नैनीताल, विधानसभा नैनीताल तथा राजकीय इण्टर कॉलेज धानाचूली, विधानसभा भीमताल और सूदूरवर्ती ब्लॉक ओखलकांडा के राजकीय इण्टर कॉलेज ओखलकांडा, विधानसभा भीमताल में पौधारोपण किया. उक्त कार्यक्रमों के अनुसार क्रमशः माननीय मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज नैनीताल, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज धानाचूली, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज ओखलकांडा का शुभारम्भ किया. साथ ही माननीय मंत्री जी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज नैनीताल से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज भीमताल, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज बेतालघाट, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज धुकाने, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज जितवापीपल का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया तथा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया.

तत्पश्चात राजकीय इण्टर कॉलेज धानाचूली से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज सुन्दरखाल तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज प्युड़ा का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया. मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सभी से अपील की कि अपने आसपास प्रकृति को सवारने के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहे तथा जल संचय और भू-जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य करें. साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर अध्यापकों के चयन हेतु दिनांक 15 जुलाई 2021 को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जा रही है. शीघ्र ही राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय, अध्यापकों की शत प्रतिशत भर्ती के साथ पूर्ण संसाधन युक्त कर दिए जायेंगे. भाजपा प्रदेश सरकार की अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत सभी क्षेत्रो में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्ति हेतु बच्चों को उत्कृष्ट सुविधा प्राप्त हुई है. क्षेत्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है तथा निश्चित ही यह पलायन रोकने के लिए सहायक सिद्ध होगा. निश्चित ही अटल उत्कृष्ट विद्यालय भविष्य में मील का पत्थर सिद्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: प्रदेश की वन पंचायतों के आएँगे अच्छे दिन, सरकार देगी 1 लाख रुपए की सहायता राशि

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...