15.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026


spot_img

अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए 797 पद, 3950 शिक्षकों के आवेदन |Postmanindia

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय अपने कुमाऊ भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ पहुचे. रविवार को शिक्षा मंत्री ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज थरकोट में आयोजित कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट विद्यालय का जिले में शुभारंभ किया. अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज थरकोट में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के हर एक उस गरीब परिवार के बच्चे को भी बेहतर से बेहतर शिक्षा अर्थात अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त हो सके. शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षकों के 797 पदों की आवश्यकता है, इनकी पूर्ति हेतु 3950 अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा आवेदन किया है जिनकी स्क्रीनिंग आगामी 15 जुलाई को होगी जिससे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को योग्य शिक्षक तैनात हो जाएंगे.

शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने से विद्यालय में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा भी प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का आकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा पाॅच तक मातृ भाषा में पठन – पाठन किया जाएगा. कक्षा 6 से शतप्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा. उन्होंने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं से कहा कि यहॉं के बच्चों का भविष्य उत्कृष्ट हो इस हेतु पूर्ण लगन, कर्तब्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से पठन पाठन का कार्य कराया जाय. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण आफ लाईन एडमिशन नहीं हो पाने के कारण अब आनलाइन एडमिशन पोर्टल educationportal.uk.gov.in की भी शुरुआत कर दी गयी है. सभी अध्यापक व अध्यापिका गांव -गांव जाकर लोगों को प्रेरित कर इन विद्यालयों में प्रवेष बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: कोरोना से मिली प्रदेश को राहत, आज महज 42 नए मामले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...