27.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

सीएम धामी की दूसरी कैबिनेट बैठक कल, इन मुद्दों को मिल सकती है हरी झंडी |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 14 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है. पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन में यह बैठक होगी.सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आपदा पुनर्वास नीति, माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को टेबलेट, फारेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर ने बेरोजगारों को तोहफा दिया है. सीएम ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है. कैबिनेट फैसले के बाद सालों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को आस जगी है. सीएम धामी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों पर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है.

सरकार ने गेस्ट टीचरों को वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 25 करने का फैसला लिया है.  कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेशभर में संविदा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के पदों की निरंतरता जारी रखने पर भी मुहर लगा दी है. यही नहीं, सरकार ने फैसला लिया है कि मनरेगा कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाएगा. जबकि, रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे. सोमवार को कैबिनेट फैसले पर जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि रिक्त पदों को जिला रोजगार कार्यालय जिले में आउटसोर्स एजेंसी होगी. बताया कि उपनल मामले के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री  हरक सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है. पुलिस ग्रेड-पे का हल निकालने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में भी समिति गठन करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिया 30 दिन का टास्क, 15 अगस्त तक पेश करनी होगी फ़ाइल

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...