27.3 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा की नई निदेशक होंगी सीमा जौनसारी, पढ़ें उनके अब तक का कार्यकाल |Postmanindia

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड में जल्द निदेशक विद्यालय शिक्षा बदले जाने की तैयारी हो रही है. वर्तमान में शिक्षा विभाग के निदेशक के तौर पर डॉ. आरके कुवर काम कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण सीमा जौनसारी को विभाग का नया निदेशक बनाया जा रहा है. इसके साथ ही रामकृष्ण उनियाल को निदेशक प्राथमिक शिक्षा बनाया जाएगा. सचिव शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि शिक्षा निदेशक कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है वह कई बार स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठकों में शामिल नहीं हो पाते हैं. लिहाजा उन्हें निदेशक एससीआरटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

निदेशक सीमा जौनसारी के काम करने का तरीका और कार्यकुशलता शिक्षा महकमे में किसी से छुपी नहीं है. साल 1992 में अनौपचारिक शिक्षा अधिकारी चमोली के पद से नौकरी की शुरुआत करने वाली जौनसारी, साल 1993 में बेसिक शिक्षा अधिकारी टिहरी बनी, साल 1995 में मंडलीय सहायक निदेशक सहारनपुर की उन्हें जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद मंडलीय उपनिदेशक मेरठ और सहारनपुर 2 मंडलों का उन्होंने कार्यभार संभाला. साल 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ उसके बाद वे रामपुर में डाइट के प्रधानाचार्य के पद पर तैनात रही. साल 2004 तक यह जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने उप निदेशक विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड का पदभार संभाला. साल 2005 से 2008 तक यह जिम्मेदारी संभालते हुए उन्हें संयुक्त निदेशक विद्यालय शिक्षा के पद पर प्रमोशन मिल गया. साल 2012 में वे अपर निदेशक रमसा, सीमेंट के पद पर काम करते रहे. साल 2014 में वह निदेशक एससीईआरटी का काम संभाल रही थी. साल 2015 में उन्हें निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई तबसे वे इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: सीएम धामी की दूसरी कैबिनेट बैठक कल, इन मुद्दों को मिल सकती है हरी झंडी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...