27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

महिला अधिवक्ता के ट्वीट का लिया मुख्यमंत्री ने संज्ञान, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन |Postmanindia

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला अधिवक्ता के ट्वीट का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कारवाई के निर्देश दिए हैं. महिला अधिवक्ता के कमेंट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आपरेशन मर्यादा की शुरूआत कर दी है. इसके तहत पर्यटक और तीर्थ स्थलों पर अश्लीलता के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. दरअसल हुआ यूं की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर गए और वहां कई केंद्रीय मंत्रियों से मिले. उन्होंने मंत्रियों से उत्तराखंड के संदर्भ में सहायता की अपेक्षा की. साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया. इस दौरान महिला अधिवक्ता जया ठाकुर ने मुख्यमंत्री के ट्वीट पर कमेंट किया.

सीएम के ट्विट महिला अधिवक्ता जया ठाकुर ने लिखा कि-माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर जो पुरुष अर्द्धनग्न रहकर हुड़दंग कर असभ्यता का परिचय देते हैं. इन्हें देखकर खासकर महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है. सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा करना अपराध है. कृपया ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाए. महिला अधिवक्ता जया ठाकुर के इस ट्विट पर उत्तराखंड पुलिस भी सक्रिय हुई और ऑपरेशन मर्यादा की शुरूआत की गई. उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से आज से “ऑपरेशन मर्यादा” नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है. इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी. साथ ही पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा 51/52 के अन्तर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी.

गौरतलब है कि कुछ लोगो ने गंगा के किनारे अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए थे. गंगा किनाने नशा करने वालों के खिलाफ पुरोहितों ने भी अभियान चलाया था. इसी के मद्देनजर ये अभियान चलाया गया है. इसके तहत अब पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों, मादक पदार्थो की अवैध बिक्री अथवा दुर्व्यवहार करने वालों के विरूद्व भी पूर्व से स्थापित कानूनों के अनुरूप कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी. आगामी 15 दिवसों तक इस कार्यवाही को प्रमुखता से करते हुए आंकलन किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत की सोनिया गांधी से मुलाकात

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...