21.9 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

हरेला के कार्यक्रम में सीएम ने लौटाया डीएम का गुलदस्ता, फिर कही ये बात |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हरेला कार्यक्रम के दौरान डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए गुलदस्ते को लौटा दिया. सीएम पुष्कर धामी बोले अब मुझे गुलदस्ता न भेंट करके मुझे भेंट में छोटा से कोई पेड़ दे देना, जिसको हम लगाने का काम करेगें और इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। सीएम का यह अंदाज सभी को भाया हालांकि इससे पहले भी अन्य मुख्यमंत्री भी इस तरीके की बातें कर चुके हैं. बहरहाल मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम साहब ने आज करीब 5 लाख पेड़ लगवाए है यह बहुत ही अच्छी बात है और ऐसे काम होते रहने चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि केवल सरकार ही इसका संरक्षण करेगी या फिर जिला प्रशासन ही इसका संरक्षण करेगा सरंक्षण सभी को करना होगा जनता को जागरूक होने की जरूरत है. सीएम ने यहां तक कह दिया कि कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति 1000 पौधों का संरक्षण करेगा इस बात की कसम सभी को लेनी चाहिए.

इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर SDRF बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है. हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा. विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है. इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया. मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई.

यह भी पढ़ें: महिला अधिवक्ता के ट्वीट का लिया मुख्यमंत्री ने संज्ञान, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...