26.7 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

शिक्षकों के सोशल मीडिया पर होगी मॉनिटरिंग, सरकार के ख़िलाफ लिखने वालों पर होगी कारवाई |Postmanindia

उत्तराखंड की माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की है जिसमें उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं. निदेशक ने अधिकारियों को Facebook सम्बंधी निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा निदेशक की ओर जारी निर्देश के तहत उसके तहत सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ सवाल उठाने, पोस्ट लिखने का संज्ञान अधिकारियों के द्वारा लिए जाने को लेकर दिया गया है,कि वह ऐसे शिक्षकों और कर्मियों पर नजर रखें जो सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखते हैं. ऐसे कार्मिकों पर अधिकारी नजर रखें और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करें।लंबे समय से शिक्षा विभाग में इस बात पर चर्चा चल रही थी कि आखिर जो शिक्षक सरकार के खिलाफ नीतियों और सरकार के फैसलों की आलोचना करते हैं उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई क्यों नहीं करता लेकिन शिक्षा विभाग में अब निदेशक बदले जाने के बाद इस पर गंभीरता से अम्ल हुआ है, आखिर जो शिक्षक सरकार के खिलाफ पोस्ट करेंगे उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा.

वहीं निदेशक ने एक हफ्ते के भीतर प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति करने के लिए शिक्षकों की CR मांगी गई है, ताकि प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन होने वाले शिक्षकों को जल्द इसका लाभ दिया जा सके, 15 दिन के भीतर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण करने के भी निर्देश माध्यमिक निदेशक ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। कोर्ट केस के मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, जिन मामलों का जवाब कोर्ट को दिया जाना है,उनका जवाब तैयार करने की भी बात सीमा जौनसारी ने कही। 15 दिन का समय इसके लिए भी दिया गया है,वही सीमा जौनसारी का कहना है कि 15 दिन के बाद फिर से वह सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और समीक्षा करेंगे कि जो निर्देश उन्होंने दिए थे उन पर कितना अमल अधिकारियों ने किया है। वही 22 जुलाई को 350 एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों को डीपीसी का लाभ हेड मास्टर के पदों पर मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: टिहरी में 2 ग्रामीणों निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चमोली में मुख्यमंत्री ने किया 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37...

0
चमोली/देहरादून। चमोली में मुख्यमंत्री ने किया 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण। सेवा, सुशासन एवं समर्पण...

जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासनः मुख्यमंत्री

0
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण‘ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की...

हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की हैं पहचानः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना दी है। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में...

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...