उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित हिंडोलाखाल पट्टी में डो महिलाओं को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया है. इस आदमखोर गुलदार ने एक और महिला को आज सुबह अपना निवाला बनाया था. डीएफ़ओ नरेंद्र नगर रेंज धर्म सिंह मीणा ने बताया कि वन विभाग की अलग अलग टीमें बीते 19 जुलाई से ही देवप्रयाग हिंडोलाखाल समेत नरेंद्र नगर वन प्रभाग की चारों रेंज माणिक नाथ, नरेंद्र नग़र, कीर्तिनगर और शिवपुरी के इलाक़ों में तैनाती की गई. ख़तरनाक गुलदार को ट्रैक करने के लिए जुटी वन विभाग की टीम ने आज शाम 4:30 बजे इस आदमखोर गुलदार को क़ाबू करने की कोशिश की, जिसके बाद आदमखोर गुलदार काबू में नहीं आया और उसे माना पड़ा. डीएफ़ओ नरेंद्र नगर धर्म सिंह मीणा ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा विधिवत प्रोटोकॉल के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. गुलदार के ढेर होने के बाद ग्रामीण अब थोड़ा राहत की सांस ले रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों ने भी वन विभाग के साथ हिम्मत जुटाते हुए हर संभव मदद करने का प्रयास किया.
टिहरी में 2 ग्रामीणों निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर |Postmanindia
Latest Articles
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...
रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर, पुष्कर...
देहरादून। साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब...
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करेंः सीएम धामी
हल्द्वानी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए...
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

















