25.7 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

अभी अभी: रुद्रप्रयाग में डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार ने घर से उठाया ।Postmanindia

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बुरी खबर है अगस्त्यमुनि ब्लॉक स्थित के शीला बामनगांव में अभी-अभी एक डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार ने आंगन से उठा लिया है परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है. वन विभाग की टीम मौके पहुंच गई है वह खोजबीन कर रही है. स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सिल्लाबामण गांव के जाबर तोक निवासी प्रमोद कुमार की डेढ़ साल की बेटी ऋषिका को गुलदार घर के से उठा ले गया. परिजनों के शोर मचाने के बावजूद भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा और उसे लेकर जंगल की तरफ चला गया.

बाद परिजनों द्वारा काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी अभी तक मासूम का पता नहीं चल पाया है, जबकि वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर ढूंढ खोज का कार्य कर रही है.आपकी आपको बताते चलें बीते रोज भी इसी गांव की मंजू देवी पत्नी संतोष नैथानी पर भी गुलदार ने हमला किया था जिस पर महिला द्वारा गुलदार के साथ संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई थी हालांकि घटना में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में चल रहा है. गुलदार द्वारा मानव पर हमला करने की और दूसरी घटना है ऐसे में पूरे गांव में भय का माहौल पैदा हो गया है. वन क्षेत्राधिकारी रजनीश लोहानी ने कहा कि वन विभाग टीम मौके पर ढूंढ खोज कर रही है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का...

0
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की

0
देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...