28.4 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन चार जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा पुल के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

उधर, मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांचों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। उपजिलाधिकारियों को अपने अपने इलाकों से आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम जानकारियां लेने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया है।

जिलाधिकारी का कहना है कि यदि किसी भी अधिकारी के स्तर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दून में रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों के किनारे बसी बस्तियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...