23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

भूमि नापने आये अधिकारियों का तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, जमकर नारेबाजी

नरेश भट्ट: केदारनाथ धाम में भूमि को नापने के लिए आये अधिकारी-कर्मचारियों को तीर्थ पुरोहितों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार देव स्थानम बोर्ड के जरिये जबरन धाम में कार्य कर रही है. तीर्थ पुरोहितों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और बिना उन्हें पूछे उनकी भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दरअसल, बुधवार को कुछ अधिकारी कर्मचारी केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान वह भूमि की नापजोख कर रहे थे. इस दौरान तीर्थ पुरोहित ने उन्हें देख लिया और विरोध जताया. तीर्थ पुरोहितों ने धर्मशाला नापने आई टीम के साथ ही सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाते हुए नारेबाजी की.

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि प्रशासन और सरकार बिना पूछे तीर्थ पुरोहितों की व्यक्तिगत भूमि पर निर्माण कर रही है. जोकि सरासर गलत है. इसका तीर्थ पुरोहित घोर विरोध करेंगे. यदि सरकार और प्रशासन की मनमानी पर रोक नहीं लगी तो तीर्थ पुरोहित आंदोलन को तेज करने को मजबूर हो जायेंगे. तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, नवीन शुक्ला, रोशन त्रिवेदी, चमन लाल शुक्ला ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन दो साल से चल रहा है. बावजूद इसके शासन-प्रशासन जबरन तीर्थ पुरोहितों की धर्मशालाओं से छेड़छाड़ कर रहा है. बिना सहमति के धर्मशाला पर  फीता लगाया जा रहा है. कहा कि अगर जबरन तीर्थ पुरोहितों के हकों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया तो पुरोहित समाज आंदोलन को उग्र करने को विवश हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में समाई कार, चालक लापता

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...