21.6 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में समाई कार, चालक की मौत

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही रुद्रप्रयाग में एक ऑल्टो कार मंदाकिनी नदी में समा गई। घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि इलाके की है, जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। बताया गया कि चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। कार चालक ने सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी।

मामले की सूचना मिलते ही तत्काल SDRF टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी अपनी टीम के साथ रेस्कोक्यू ओपरेशन में जुट गए। सूचना मिलने के कुछ ही पलों में SDRF टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां आल्टो कार नदी में देखी गयी। करीब दो घंटे की मशक्ककत के बाद कार सवार, किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र भूपति लाल, निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। SDRF टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी , SI कर्ण सिंह,मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी व आरक्षी आशीष तोपल शामिल रहे।

spot_img

Related Articles

spot_img

Latest Articles

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य

0
देहरादून। राज्य सरकार किसानों को परम्परागत खेती के बजाय नगदी फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में राज्य कैबिनेट ने...

राज्यपाल ने किया ‘स्कूल डैश-बोर्ड’ का लोकार्पण

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) राज्य के सभी विघालयों के लिए निर्मित ‘स्कूल डैश-बोर्ड’ का लोकार्पण किया एवं नेताजी सुभाष चंद्र...

वेव्स का क्रिएट इन इंडिया चैलेंज बना ग्लोबल मूवमेंट, 60 से अधिक देशों से...

0
देहरादून। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के तहत एक प्रमुख पहल के रूप में लॉन्च किये गए क्रिएट इन इंडिया चौलेंज (सीआईसी)...

नया वक्फ कानून जनहित के लिए लाया गया ऐतिहासिक कानून: सीएम धामी

0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

गर्मी के सीजन में यात्रियों को ट्रेनों में नहीं होगी पानी किल्लत

0
नई दिल्ली: गर्मी की सीजन शुरु हो गया हैं। ऐसे में आम यात्रियों को ट्रेन में पानी की समस्या नहीं हो इसके देखते हुए...