23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

ओलंपिक में भारत की लवलीना ने रचा इतिहास,भारत का ओलिंपिक में दूसरा पदक हुआ पक्का

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। शुक्रवार को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए कम से कम कान्य पदक पक्का कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज ने दमदार पंच लगाते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को मात दी। 4-1 से मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की और भारत के पदक के इंतजार को खत्म किया। सेमीफाइनल में लवलीना का मुकाबला अब नंबर वन सीड तुर्की की मुक्केबाज से होगा

ये भी पढ़ें: लगातार बारिश के चलते गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित, 155 सड़कें बंद

पहली बार ओलिंपिक में उतरी महिला मुक्केबाज लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में आक्रामक खेल दिखाते हुए भारत के दूसरे पदक की चल रहे लंबे इंतजार के खत्म कर दिया। चीनी ताइपे खिलाड़ी निएन चिन चेन को लगातार पंचों से मात देते हुए उनको पस्त किया। पहले राउंड को 3-2 से जज के फैसले के लवलीना ने अपने नाम किया। दूसरे राउंड में उन्होंने दमदार पंचों जमाते हुए इसे अपने नाम किया। पांचो जज ने लवलीना को 10 में से 10 अंक दिए। तीसरे और आखिरी राउंड में भारतीय मुक्केबाज को पांच मे चार जज ने 10 अंक दिए।

पहले राउंड में लवलीना को 48 जबकि चीनी ताइपे की खिलाड़ी को 47 अंक मिले। दूसरे राउंड की बात करें तो यहां भारतीय मुक्केबाज को 50 और विरोधी को 45 अंक मिले। तीसरे राउंड में लवलीना ने 49 अंक अर्जित किए तो वहीं उनकी विरोधी मुक्केबाज के खाते में 46 अंक ही आए। इस बड़े अंतर से जीत हासिल करने के साथ ही भारत को लवलीना ने कांन्य पदक दिलाना पक्का कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...