21.6 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

CBSE बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित, 5.37% बच्चों को 95% से ज्यादा अंक, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, CBSE ने शुक्रवार सुबह ही बताया था कि बोर्ड की तरफ से 2 बजे रिडल्ट घोषित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 31 जुलाई तक बोर्ड रिजल्ट घोषित कर देगा और आज 30 जुलाई है, बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को रिजल्ट घोषित करने की जो समय सीमा दी थी उससे एक दिन पहले रिजल्ट घोषित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:ओलंपिक में भारत की लवलीना ने रचा इतिहास,भारत का ओलिंपिक में दूसरा पदक हुआ पक्का

बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के लिए कुल 14.30 लाख बच्चे हैं जिनमें 13.69 लाख बच्चे रेग्युलर हैं और उनमें से 13.04 लाख का रिजल्ट घोषित हुआ है जबकि 65184 बच्चों का रिजल्ट अभी प्रोसेस किया जा रहा है और 5 अगस्त तक उनका भी रिजल्ट घोषित हो जाएगा। इनके अलावा 60 हजार से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जो प्राइवेट कैंडिटेड हैं और उन्हें 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा देनी होगी और उसके बीद रिजल्ट घोषित होगा।

बोर्ड के अनुसार कुल बच्चों में 5.37 प्रतिशत यानि 70004 बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं, वहीं 11.51 प्रतिशत यानि 1.50 लाख बच्चे ऐसे हैं जिनके अंक 90-95 प्रतिशत के बीच रहे हैं। सिर्फ 0.47 प्रतिशत बच्चों को कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल CBSE के 99.37 प्रतिशत बच्चों को पास कर दिया गया है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है, 99.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 99.13 लड़के पास हुए हैं।

जो छात्र CBSE की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट http://CBSE.GOV.IN या फिर cbseresults.nic.in पर विजिट करके अपना रिजल्ट जान सकते हैं। हालांकि CBSE की तरफ से अभी 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, पहले CBSE की तरफ से कहा गया था कि 20 जुलाई तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। लेकिन अभी तक CBSE का 10वीं का रिजल्ट नहीं आया है।

इस साल कोरोना महामारी की वजह से CBSE सहित अधिकतर बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं हो सकी है और CBSE ने रेग्युलर छात्रों के पुराने रिजल्ट के आधार पर इस बार का रिजल्ट तैयार किया है। 12वीं के रिजल्ट के लिए 11वीं कक्षा और 10वीं कक्षा के अंकों को आधार माना गया है। पिछले साल भी कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर बोर्ड परीक्षाएं टालनी पड़ी थी लेकिन कुछ परीक्षाएं हो चुकी थी और उन्हीं के आधार पर ज्यादातर बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो- (सी.बी.आई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के संबंध में मामला दर्ज किया...

मुख्य न्यायाधीश ने देशभर की अदालतों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश भर के न्यायालयों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार...

इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तीन राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  इंडियन फार्माकोपिया कमीशन-आईपीसी, गाजियाबाद ने बिहार राज्य फार्मेसी परिषद, महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद और मिजोरम राज्य फार्मेसी परिषद के साथ तीन समझौता...

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति

0
देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। भारत सरकार के वन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ...