26.5 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। देहरादून और हरिद्वार में सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने भी आज उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, पहाड़ो की रानी मसूरी में भी बारिश जरी है। शहर में बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है।

गुरुवार सुबह यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट मे भूस्खलन होने से बंद हो गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे भी चमधार में मलबा आने से बाधित है। एनएच की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। अनुमान है दोपहर तक सड़क से मलबा हटा लिया जाएगा। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। भारी बारिश के कारण धारचूला विकासखंड के तड़कोट गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए हैं। छह अन्य मकानों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि प्रशासन इन घरों को पहले ही खाली करवा चुकी है जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जिले के 11 सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। दूसरी ओर, भारी बारिश से तवाघाट-नारायण आश्रम, मटियाल बैंड-उपरतोला, कोटा-पंद्रहपाला, बांसबगड़-धामीगांव, मंसूरी-कांडा-होकरा, गिन्नी बैंड-समकोट, आदिचौरा-सिन्नी, कालिका-खुमती, पिथौरागढ़-तवाघाट और चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला सड़कें बंद हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...

पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन  नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...