15 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा कर भाग गई चार युवतियां

देहरादून: आठ युवकों के नशा मुक्ति केंद्र से भागे जाने की खबर भी अभी पुरानी नहीं हुई कि अब चार युवतियां भी एक अन्य केंद्र से भाग खड़ी हुई। जी हां, गेट के बाहर निकल कर, ताला लगाकर युवतियां फरार हो गईं। पुलिस द्वारा तलाश शुरू हो गई है।

क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला के मुताबिक प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर स्थित वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) में पांच युवतियां भर्ती थीं। जिनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं।

इसकी सूचना पुलिस के सुबह सात बजे मिली। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी फुटेज देखी। साथ ही उनके परिवार वालों से बात की। हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं। बता दें कि इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम को जब वार्डन एक लड़की की काउंसिलिंग कर रही थीं तो अन्य चारों ने मौके का फायदा उठाया। पहले तो युवतियां चोरी छिपे बाहर निकल गईं। फिर केंद्र के गेट पर ताला मारकर वहां से भाग गईं।

इस तरह का ही मामला पिछले हफ्ते भी सामने आया था। क्षेत्र के ही एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ. आर. राजेश कुमार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण...