38.2 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पहुंचीं उत्तराखंड, कुछ देर बाद आयेंगी ग्राफ़िक एरा

देहरादून: Tokyo Olympics में हैट्रिक लगाने वाली भारत की प्रथम महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया आज अपने गृह क्षेत्र लौटी तो खेल प्रेमियों ने गर्म जोशी के साथ वंदना कटारिया का स्वागत किया। वंदना कुछ देर बाद देहरादून के ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी पहुचने जा रही हैं. बता दें कि दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से 8 बजकर 45 मिनट पर वंदना कटारिया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से बाहर आने पर बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों ने वंदना कटारिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

वंदना कटारिया के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। एयरपोर्ट से वंदना कटारिया का काफ़िला कड़ी सुरक्षा के साथ भानियावाला से होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट पर वंदना कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए ओलंपिक के अपने अनुभव को सांझा किया और भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी को और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। एयरपोर्ट पर वंदना के स्वागत के लिए विधायक देशराज कर्ण वाल, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ वंदना की बड़ी बहन रचना और रीना के साथ तमाम लोगों मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...