23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में गुलदार और भालू के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार नरभक्षी जानवरों के हमलों से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. आए दिन जंगली जानवरों के हमलों से जहां कई लोग अपने जीवन गंवा चुके हैं वही वन्यजीवों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं.

ताज़ा मामला रुद्रप्रयाग जनपद के बचणस्यू पट्टी के एक गांव से सामने आ रहा है. जहां बीते दिन घास काट रही महिला पर घात लगाए भालू ने हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों के बीच बचाव से मुश्किल से महिला भालू के चंगुलों से छूट पाई है जिसको ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार अगस्तमुनि विकासखंड के बचणस्यू पट्टी के बणगांव सोली देवी पत्नी जय सिंह (उम्र 40 वर्ष) गांव से 1 किलोमीटर दूर अपने गौशाला के पास घास काट रही थी तभी अचानक घात लगाए भालू ने महिला पर हमला कर दिया. भालू ने महिला के पैर, पीठ सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर नाखून मारकर महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया. महिला के शोर मचाने से आसपास के ग्रामीणों ने भी हो हल्ला कर दिया, जिसके बाद भालू महिला का महिला को छोड़ नौ दो ग्यारह हो गया. ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है.

कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी ने कहां की क्षेत्र में लंबे समय से समय से भालू की धमक देखने को मिल रही है और आज उसने महिला पर हमला कर दिया, जिस कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. उन्होंने वन विभाग से पीड़ित महिला के इलाज के लिए मुआवजा की मांग की है और भालू से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कार्यवाही की मांग की है. उधर ग्रामीणों ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुभाष नौटियाल को घटना की सूचना दे दी है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...