24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, बाइक सवार युवक की मौत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में बरसात के दौर का मतलब आफतों का दौर होता है। बारिश के कारण जहां मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती है वही पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ से पत्थर गिरना, बादल फटना जैसी तमाम घटनाएं मौत का कारण बन जाती है।

वही नैनीताल जिले में एक बार फिर पहाड़ से पत्थर आफत बनकर बरसे हैं। गुरुवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार खाई में जा गिरे। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गुरुवार को मंगल पड़ाव हल्द्वानी निवासी सौरभ सागर (26) और उसका दोस्त पंकज गोस्वामी बाइक यूके 04 एबी 3425 में सवार हो अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लेक्सी लगाने के लिए हल्द्वानी से रवाना हुए थे। दोनों हाईवे पर दोपांखी के समीप पहुंचे ही थे कि थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। इस दौरान हाईवे पर सेना के जवान जा रहे थे। कुछ ही देर में घटना खैरना पुलिस चौकी तक पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र गोस्वामी व प्रयाग जोशी पहुंच गए।

पुलिस, सेना के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। आपातकालीन 108 सेवा से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...