26.4 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

जागेश्वरधाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, की विशेष पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जागेश्वरधाम पहुंचे। बाबा जागनाथ के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना की। महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कराई जा रही है। अनुष्ठान जारी है। लंबे समय बाद जागनाथ नगरी पहुंचे नड्डा अध्यात्म व नैसर्गिक सौंदर्य के अभिभूत दिखे।

गुरुवार को जागेश्वरधाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। मुख्य प्रांगण में उत्तराखंडी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े पिछौड़े में मातृशक्ति ने नड्डा का तिलक किया। बाद में महामृत्युंजय मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ‘कैलाश’ के निर्देशन में बाबा का जलाभिषेक किया। अभी मंदिर मं देवाधिदेव का विशेष पूजन किया जा रहा है। इस दौरान वह जागनाथ नगरी की आध्यात्मिकता में मुग्ध रहे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा धार्मिक अनुष्ठान के बाद देहरादून रवाना होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...