20.9 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड के पोस्ट ऑफिस में 561 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

देहरादून: उत्तरखंड में भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के कुल 561 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन भारतीय डाक की भर्ती वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन करना है।

आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2021 है। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्तियां अल्मोडा, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, आरएमएस डीएन डिवीजन और टिहरी जैसे जिलों में होंगी। 10वीं पास युवाओं के पास भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार मौका है।

आवेदन प्रारंभ: 23 अगस्त 2021

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 सितंबर 2021
सैलरी

बीपीएम: 12000/- से 14,500
एबीपीएम/डाक सेवक- 10 हजार रुपये से 12,000/

शैक्षिक योग्यता: जीडीएस भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है। 10वीं में मैथमेटिक्स और लोकल के साथ अंग्रेजी भाषा होनी चाहिए।

आयु सीमा: जीडीएस भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया: जीडीएस भर्ती 2021 में योग्य अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...

केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर...

0
नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत...

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...

आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
रुद्रप्रयाग/देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में...